तबादलों के खिलाफ प्रदर्शन
मालेरकोटला (संगरूर)|पीएसइबी इंप्लाइजफेडरेशन ऐटक मंडल यूनिट मालेरकोटला द्वारा मंडल प्रधान साथी रणजीत सिंह की प्रधानगी में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान की गई गेट रैली में पूरी डिवीजन कमेटी विभिन्न सब यूनिटों ने शिरकत की। सर्किल प्रधान साथी रणजीत सिंह बिंजोकी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर साथी आशा सिंह, रणजीत सिंह लांगडिय़ां, हलीम मुहम्मद, नरिंदर कुमार, जगमेल सिंह, मनजिंदर सिंह, केवल कृष्ण, रणजीत सिंह भैणी ने कहा कि एक्सइएन मालेरकोटला द्वारा नजायज बदलियां करके वर्करों को तंग परेशान किया जा रहा है। जिसे यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि कार्यालयों में काम करते टेक्नीकल कर्मियों को तुरंत फील्ड में लगाया जाए ताकि वर्करों पर कार्य का बोझ कम हो हादसों से बचा जा सके। मांग की गई कि पे-ग्रेड, पे-स्केलों की सुधाई, आऊट सोर्सिंग निजीकरण बंद करके नई भर्ती की जाए ताकि कारपोरेशन में ठेकेदारों द्वारा की जा रही लूट बंद हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मसले जल्द हल हुए तो संगठन संघर्ष छेड़ेंगे।
प्रदर्शन में उजागर सिंह, बलजीत सिंह, बलवीर सिंह, गुरजंट सिंह, जसमेल सिंह, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह, मेला सिंह कोटदूना, अमरीक सिंह उगराहां, सुखजंट सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद थे। (सोढ़ी)
मालेरकोटला में अर्थी फूंक प्रदर्शन करते हुए बिजली मुलाजिम।