पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहत्या के खिलाफ हिंदू संगठनों का रेल रोको आंदोलन आज

गोहत्या के खिलाफ हिंदू संगठनों का रेल रोको आंदोलन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला/संगरूर

मालेरकोटलामें नाले से पशुओं के पिंजर मिलने की घटना के 13 दिनों के बाद आखिरकार सिविल प्रशासन द्वारा शहर की अमन कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान सिविल पुलिस प्रशासन ने 24 सितंबर को हिंदू संगठनों से रेल रोको आंदोलन को मुलतवी करने की अपील की परंतु हिंदू संगठनों के नेताओं ने इस आंदोलन को मुलतवी करने का कोई संकेत नहीं दिया। बैठक के दौरान समूह प्रवक्ताओं ने शहर में हर हाल में अमन-शांति आपसी भाईचारक एकता को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर दिया।

इस मौके एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस बड़ी गंभीरता से उक्त मामले की बारिकी से छानबीन कर रही है। उक्त घटना के एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हिंदू संगठनों से अपील की कि 24 सितंबर के रेल रोको आंदोलन को मुलतवी कर दिया जाए। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि शरारती अनसरों का कोई धर्म नहीं होता इसलिए सभी धर्मों के लोग शरारती अनसरों द्वारा फैलाई किसी भी अफवाह पर विश्वास करें। पंजाब सरकार की सीपीएस हलका विधायक एफ.निसारा खातून ने कहा कि वह हलके के सभी वर्गों की नुमाइंदगी करती हैं। शहर में अमन-शांति आपसी भाईचारक एकता कायम रहना उनकी जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर उद्योगपति अमजद अली, कामरेड देवराज वर्मा, मुफ्ती इरतका उल हसन कांधलवी, पूर्व मंत्री नुसरत इकरात खान बगगा, एसजीपीसी सदस्य जैपाल सिंह मंडीयां, पूर्व मुफ्ती फजैल उर रहमान हिलाल उसमानी ने भी संबोधित किया। बैठक में हिंदू संगठनों में युवा सनातन धर्म सभा, अग्रवाल सभा, सनातन धर्म सभा, एक्शन कमेटी के सदस्य शामिल हुए। (सोढ़ी)

अमन कमेटी की बैठक में मौजूद विधायक, डीसी, एसएसपी अन्य।

बरनाला | बजरंगदल के जिलाध्यक्ष निलमणि समाधिया और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दर्शन गर्ग टल्लेवालियां ने कहा कि बुधवार 24 सितंबर को पूरे पंजाब में रेल यातायात ठप करने के रोष प्रदर्शन में पंजाब भर से विहिप और बजरंग दल भाग नहीं लेगा। दूसरी तरफ, गौरक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने विहिप और बजरंग दल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि गौरक्षा दल की तरफ से पूरे पंजाब में 10 से 12 बजे तक रेल रोकी जाएगी। गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष अनिल बांसल नाणा की अगुवाई में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।