- Hindi News
- फुटबॉल टूर्नामेंट पर पंजाब पुलिस का कब्जा
फुटबॉल टूर्नामेंट पर पंजाब पुलिस का कब्जा
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)
किलारहिमतगढ़ के मिनी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 4 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ को 3-2 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। सिंह लैंड ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के सीएमडी एसएस खोखर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा। पंजाब पुलिस की टीम के खिलाफ सुरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह पवदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। जबकि चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी सहजपाल सिंह अजय सिंह ने 1-1 गोल किया। इस प्रकार पंजाब पुलिस की टीम 3-2 से यह मैच जीत गई। पंजाब पुलिस के सुरजीत सिंह चंडीगढ़ के सहजपाल सिंह को बैस्ट खिलाड़ी चुना गया।
स्टार इंपैक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद ओवैश ने बताया कि सिंह लैंड ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा विजेता टीम को 31 हजार रुपए उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया। स्टार इंपैक्ट द्वारा खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज़ अन्य विशेष इनाम दिए गए।
इस मौके पर एसपी जसविंदर सिंह, विलीयम जेजी डीएसपी, गुरमीत सिंह डीएसपी अमरगढ़, एसएस रंधावा डीएसपी, विक्रम गर्ग एमडी मालेरकोटला होंडा, मोहम्मद हबीब खुशी, मोहम्मद सलीम बख्शी, अली हसन, बलवीर सिंह चट्ठा, दलजीत सिंह विर्क, मनधीर सिंह, हरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह खहिरा, साबर अली, हरप्रीत सिंह, अशरफ नंदन, नसीम-उर-रहमान, मुहम्मद रफीक आदि मौजूद थे। (सोढ़ी)
मालेरकोटला में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू अन्य।
मुकाबला