पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी के प्रोत्साहन के लिए करवाए मुकाबले

हिंदी के प्रोत्साहन के लिए करवाए मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केन्द्र संगरूर के जिला यूथ कोआर्डिनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल के दिशा निर्देशों पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नियुक्ति एनवाईसी वालंटियरों की ओर से हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए क्लबों की मदद से विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मालेरकोटला ब्लॉक के इंचार्ज हरप्रीत सिंह और मोहम्मद काफिले ने बताया है कि शेरे पंजाब यूथ क्लब के सहयोग से गांव बीड अहमदावाद के प्राइमरी स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। उन्होंनें बताया कि इन मुकाबलों में नेहा, सुनीता और मोहम्मद राशिद ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हरगुण पब्लिक स्कूल गुआरा में करवाए गए चार्ट मेकिंग मुकाबलों में नाजिया ने पहला, संदीप कुमार ने दूसरा, रवीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ब्लॉक अनदाना के इंचार्ज राम मेहर और विक्की ने बताया है कि बंगा के सरकारी स्कूल में चंद्र शेखर आजाद स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से करवाए गए हिंदी लेख मुकाबलों में सोनिया रानी ने पहला, गुरप्रीत कौर ने दूसरा, मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया है। मौके पर दर्शन सिंह, दलजीत सिंह, वरिंदर पाल सिंह, सरोज गुप्ता, मंगत राय, अनीश अख्तर, मोहम्मद ताहिर, बलवीर राम, सुलिंदर सिंह, अमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।

मुकाबलों में विजय छात्रों को सम्मानित करते गणमान्य।