बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार
सैरकरते समय मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मालेरकोटला सिटी पुलिस स्टेशन- 1 में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।नदीम बशीर निवासी मालेरकोटला की ओर से मालेरकोटला सिटी पुलिस स्टेशन-1 में दी गई शिकायत में कहा गया है कि वह 23 अगस्त को अपने भाई मुहम्मद शमशाद के साथ सैर करने के लिए घर से जरग चौक की ओर जा रहे थे। जब वह फतेह मसीत के पास फोन सुन रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान साजन और सोहना निवासी मालेरकोटला उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।