धान की खरीद एक अक्टूबर से होगी शुरू
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)
धानके खरीद प्रबंधों को लेकर एसडीएम अमित बैंबी ने अधिकारियों के साथ बैठक करके उनकी ड्यूटियां लगाई। एसडीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि अनाज मंडी के गेट पर ही धान में नमी की जांच की जाएगी। धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी हो। इस मौके मार्केट कमेटी मालेरकोटला के सचिव मनप्रीत सिंह, बलजिंदर पाल सिंह, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह मौजूद थे। (सोढ़ी)