कॉलेज के होनहार स्टूडेंट्स सम्मानित
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)
ताराविवेक कॉलेज गज्जण माजरा में वार्षिक ईनाम वितरण समारोह सातवीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मौके कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन जसवंत सिंह गज्जण माजरा पॉयनियर स्कूल के प्रिंसिपल परमिंदर कौर मंडेर मुख्य मेहमान थे। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. चरणजीत सिंह अरनेजा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि कॉलेज के छह सालों के इतिहास में छात्रों ने यूनिवर्सिटी अंतर यूनिवर्सिटी स्तर पर कई शानदार प्राप्तियां हासिल की हैं।
इस मौके छात्राओं ने गिद्दा पेश करके खूब समय बांधा। लड़कों ने झूमर भंगड़ा पेश करके सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके लियाकत अली ने सूफी गायन किया पवित्र सिंह ने मिर्जा गाया। इस दौरान कॉलेज के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद हलीम सियामा मौजूद थे। (सोढ़ी)
तारा विवेक कॉलेज गज्जणमाजरा में छात्रों को सम्मानित करते गणमान्य।