छात्रों को वजीफे चैक बांटे
मालेरकोटला (संगरूर)|इस्लामिया गर्ल्सस्कूल सीनियर सैकेंड्री स्कूल (लड़के) में करीब 2 हजार छात्रों को 80 लाख रुपए के वजीफे के चैक सीपीएस एफ.निसारा खातून ने वितरित किए। उन्होंने ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुहम्मद इजहार आलम, प्रिंसीपल मुहम्मद इलियास अंसारी, प्रिंसीपल सबा शाहीन, एडवोकेट मुहम्मद साबर, मुहम्मद याकूब, मुहम्मद बशीर राणा, उस्मान, मुहम्मद इखलाक, ताहर खां, खुशी मुहम्मद, मुनशी मुहम्मद सरकार, मास्टर अब्दुल हमीद, डा. जाहिद, मुहम्मद शमशाद, मुहम्मद हलीम मौजूद थे। (सोढ़ी)