जलसे में बताया जाएगा वोट का महत्व
मालेरकोटला | मुसाफिरग्रुके प्रधान अब्दुल सत्तार ने बताया कि लोगों को वोट की कद्र बताने के मकसद से 13 फरवरी को 5वां जलसा जमालपुरा में करवाया जा रहा है। लोगों को बिना किसी डर, खौफ के वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वोट की कद्र जानने के लिए इस जलसे में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करें। (सोढ़ी)