कॉलेज में किया रक्तदान
मालेरकोटला (संगरूर)|सरकारी कॉलेजमें एनएसयूआई की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें स्टूडेंट्स को रक्तदान करने संबंधी प्रोत्साहित करने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर्स की आेर से रक्तदान किया गया। प्रिंसिपल कुलदीप सिंह सेखों ने एनएसयूआई के प्रधान मोहम्मद अमजद की टीम के प्रय|ों से लगाए कैंप की सराहना करते हुए स्टूडेंट्स को खूनदान करने नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मोहम्मद अमजद ने बताया कि कुदरती आपदाओं के शिकार लोगों को खून उपलब्ध करवाने के मकसद से यह कैंप लगाया गया है। कैंप में सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. ज्योति कपूर की टीम ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके त्रलोक सिंह, राजवंत सिंह, प्रो. टीए खान, प्रो. अनिल भारती, प्रो. सरला मित्तल, लियाकत अली, गुरविंदर सिंह, सालिम मौजूद थे। (सोढ़ी)
सरकारी कॉलेज में खूनदान करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप सिंह सेखों।