पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐडिड अनऐडिड कर्मचारी बोले संशोधित ग्रेड पे को जल्द लागू किया जाए

ऐडिड/अनऐडिड कर्मचारी बोले- संशोधित ग्रेड पे को जल्द लागू किया जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मालेरकोटला

केएमआरडीजैन कॉलेज फॉर वूमैन में जिला प्रधान गौत्तम की अगुवाई में ऐडिड/अनऐडिड कर्मचारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों द्वारा सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक मुकम्मल हड़ताल करके कामकाज ठप रखा गया। मांग की गई कि निजी ऐडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों के लिए 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाए, एचआर बढ़ी हुई दर से 1 अगस्त 2009 से लागू किया जाए, मेडिकल भत्ता 1 अगस्त 2009 से 350 से बढ़ाकर 500 रूपए करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाए, निजी ऐडिड कॉलेजों से पद भरने की रोक हटाई जाए, सर्विस के 4-9-14 सलैब के तहत स्टैप अप इंक्रीमैंट दिया जाए, पेंशन ग्रेचुटी लागू की जाए, सीसीए पेंडू भत्ते दिए जाएं। इस मौके सुमन गखड़, बलदेव सिंह, सत्तनाम सिंह, नेहा जैन, सत्या, अंग्रेज कौर मौजूद थे। (सोढ़ी)

काॅलेज में नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...