एलआईसी ने शेरपुर को बीमा ग्राम घोषित कर विकास के लिए 50 हजार दिए
भारतीयजीवन बीमा निगम शाखा मालेरकोटला द्वारा शेरपुर को बीमा ग्राम घोषित किया गया है। शेरपुर में हुए प्रोग्राम में चंडीगढ़ मंडल से पहुंचे मार्केटिंग मैनेजर अरूण राजदान मैनेजर सेलज़ बीएस ठाकुर ने शेरपुर की सरपंच तरविंदर कौर को 50 हजार रूपए का चैक गांव के विकास के लिए भेंट किया।
अरूण राजदान ने कहा कि एलआईसी की कार्यप्रणाली नई पॉलिसियां आम लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं। उन्होंने जीवन शिखर, जीवन लाभ जीवन प्रगति पॉलिसियों की विस्तृत जानकारी दी। शाखा मालेरकोटला के प्रबंधक सुनील वर्मा, अजय साहनी ने बीमा धारकों को एनईएफटी, ई.सर्विस, एलआईसी की ओर से दिए गए क्लेम की राशि की जानकारी दी। शेरपुर को बीमा ग्राम बनाने पर मालविंदर कौर मनीष कुमार को सम्मानित किया गया। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के होनहार छात्रों शेरपुर की फुटबॉल टीम को भी सम्मानित किया गया। इस मौके प्रिंसिपल सरबजीत सिंह, डवलपमेंट अधिकारी रविंदरजीत सिंह, फुटबॉल कोच मनजिंदर सिंह, सरपंच तरविंदर कौर, पंच बहादुर सिंह, मनीष कुमार एलआईसी एजेंट मौजूद थे।
शेरपुर में सरपंच तरविंदर कौर को चेक भेंट करते हुए एलआईसी के अधिकारी।