मनरेगा स्कीम को सुचारू ढंग से चलाया जाए
मालेरकोटला| जमीनप्राप्ति संघर्ष कमेटी ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार गुरदर्शन सिंह को ज्ञापन सौंपा। कमेटी ने मांग की है कि गांवों की पंचायती जमीन में से तीसरे हिस्से की जमीन दलितों को दी जाए अौर नरेगा स्कीम को सुचारू ढंग से चलाया जाए। कमेटी नेता गुरजंट सिंह फौजी, अमर सिंह बनभोरा, सुखदेव सिंह ने कहा कि दलितों से हो रही धक्केशाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा नाजायज कब्जे खत्म करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सुखविंदर सिंह हथोआ रूपिंदर सिंह ने कहा कि नरेगा स्कीम दम तोड़ चुकी है। इसे सुचारू ढंग से चालू किया जाए। इस मौके प्रदीप सिंह, बिक्कर सिंह, संतोख सिंह, निक्कू बाठां, रामकिरण लांगड़िया और जगदेव सिंह मौजूद थे। (सोढ़ी)