मुफ्त मेडिकल चेकअप कल
मालेरकोटला | मानवनिष्काम सेवा समिति और महावीर इंटरनेशनल की ओर से मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप 14 फरवरी को केएमआरडी जैन कॉलेज में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। चेयरमैन जीवन सिंगला और प्रदीप ओसवाल ने बताया कि हड्डियों के माहिर डा. मनुज वधावा, डा. लखविंदर कंग एमडी मेडिसन, डा. अमित शर्मा डीएम गैस्ट्रो, डा. नवजोत सिंह सैणी फीजियोथेरेपिस्ट मरीजों की जांच करेंगे।