स्कूल के रिकॉर्ड को आग लगाने पर केस दर्ज
संगरूर|स्कूल केरिकॉर्ड को आग लगाने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना अमरगढ़ में हरिंदर सिंह निवासी मालेरकोटला की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के अनुसार आरोपियों ने उसके अकाल मॉडल स्कूल के रिकॉर्ड को आग लगा दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।