किसानों का पॉवरकाम दफ्तर पर प्रदर्शन
पॉवरकामविभाग द्वारा किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में अन्नदाताओं पर मानसिक संकट खड़ा हो गया है। चालू कनेक्शन काटने के मामले में तीन गांवों लक्खा सिंह वाला, हजारा सिंह वाला और नागर सिंह वाला झुगे के लोगों ने सब-डिवीजन ममदोट के बाहर खूब प्रदर्शन किया।
रूप सिंह, हरबंस सिंह, सुरजीत सिंह, दलीप सिंह, पिपल सिंह, संतो बीबी, भोज सिंह रूलिया सिंह ने बताया कि नया कनेक्शन 1991 में अप्लाई किया था। जिसके लंबी इंतजार के बाद 2013 में बिजली विभाग द्वारा डिमांड नोटिस जारी किए गए। जिसके तहत बनती रकम एवं सारे खर्च विभाग के पास जमा करवाएं। किसानों ने दु:खड़ा सुनाते हुए कहा कि पहले ही फसलों के मंडीकरण यूरिया खाद की कमी के कारण बेहद दु:खी है, पर फसलों की सिंचाई के लिए पानी का साधन माेटर कनेक्शन काटे जाने का डर उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया है। उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैंं कि डिमांड नोटिस मिलने के बाद पटियाला में आईओसी नोटिस नहीं भेजा गया और खमियाजा किसानों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एसडीओ सरताज सिंह थिंद ने स्वयं को कनेक्शन कटने से अन्नभिग बताया है।
एससी यादविन्द्र सिंह ने कहा कि विभाग के निर्देशों मुताबिक मार्च 2014 के बाद नए कनेक्शन चालू ना किए जाने के आदेश जारी हुए है। धवन
रोष जताते हुए किसान