व्यापारियों को बताईं सरकार की योजनाएं
ममदोट में व्यापारियों की मीटिंग करने पहुंचे ईटीओ।
ममदोट। पंजाबसरकार द्वारा चलाई जा रही स्माल ट्रेडर राहत योजना के तहत शनिवार को सेमीनार आयोजन किया गया। कर एवं आबकारी विभाग के इंस्पेेेक्टर गुरबख्श सिंह ने सेेेेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने एक करोड़ का वार्षिक टर्नओवर तक के व्यापारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम चलाई है, जिसके तहत व्यापारियों का 50 हजार रुपए का सेहत बीमा, 2 लाख तक का एक्सीडेंट बीमा और पांच लाख रुपए तक का कुदरती तौर पर हुए नुकसान का बीमा किया जा रहा है। सेमिनार में किराना यूनियन अध्यक्ष अश्विनी बजाज, जज बिन्दरा, सतपाल नारंग, दर्शन लाल नारंग एवं कई व्यापारी मौजूद थे।