- Hindi News
- मां की चुनरियों से सजे बाजार, घरों मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू
मां की चुनरियों से सजे बाजार, घरों मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां शुरू
25सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मां के भक्तों की ओर से इन पवित्र दिनों को श्रद्धा भाव से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नवरात्र को लेकर घर, बाजार एवं मंदिर सजने शुरू हो गए हैं। बाजार में नवरात्रों के सामान जैसे कि चुनरी, मां की तस्वीरें, मूर्तियां, व्रत के सामान, नारियल इत्यादि से सज चुके हैं। वहीं मंदिरों को लाइटों से सजाने का दौर जारी है। मां के भक्तों के घर घर में स्थापना के लिए तैयार है।
कस्बा ममदोट के नवदुर्गा मन्दिर को नवरात्रों में दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। नवरात्रों में यहां श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ता है और सुबह-शाम भारी रौनक देखने को मिलती है। मान्यता है कि इस मन्दिर में सच्चे मन से जो भी कोई मन्नत मांगता है तो माता की कृपा से उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
क्याहै मंदिर का इतिहास
सीमावर्तीकस्बे में स्थित नवदुर्गा माता के इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर की स्थापना रामप्यारी ने अपने पिता चौधरी जय दयाल कक्कड़ की याद में 1953 में करवाई थी और सबसे पहले यहां पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसके बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हुआ तो मंदिर में 1983 में मां वैष्णो, राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की गई। मंदिर की भजन मंडली की तरफ से क्षेत्र में धर्म की लहर को बढ़ावा दिया और यहां पर धर्म प्रचार काफी बढ़ा और मन्दिर की मान्यता बढ़ती चली गई। महिला मंडल की तरफ से मन्दिर में प्रतिदिन संकीर्तन करने के अलावा नवरात्रों में सुबह-शाम पूजा-अर्चना के साथ आरती भी की जाती है। पुजारी दिनेश भारद्वाज की माने तो मन्दिर में विराजित मां दुर्गा का शक्ति स्वरूप है।
सीमावर्ती नगर ममदोट में स्थित मां नवदुर्गा का भव्य मंदिर
मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति के बारे में बताते पुजारी दिनेश भारद्वाज।