पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी उसकी पत्नी के वोट कटे

प्रत्याशी उसकी पत्नी के वोट कटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकाउंसिल नगर पंचायत चुनावों में वोटर लिस्टों को लेकर उम्मीदवारों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।

ममदोट के वार्ड नंबर 4 में चुनाव लड़ रहे आजाद उम्मीदवार ने स्वयं प|ी की वोट कटे जाने तथा वार्ड में 40 फर्जी वोट बनाए जाने की शिकायत डीसी खरबंदा को दी है।

डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश एसडीएम संदीप सिंह गढ़ा को दिए हैं।

हैरानीजनक तथ्य यह है कि एसडीएम द्वारा ममदोट नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखे जाने के बावजूद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा ना तो काटी वोट बनाकर दी है और ना ही फर्जी तरीके से बनी वोटों को काटा है। मामला ममदोट उत्ताड़ में पड़ती दशमेश कॉलोनी का है। नछतर सिंह पने बताया कि यह वार्ड पिछड़ी श्रेणी के लिए रिजर्व था।

उन्होंने बताया कि विरोधियों द्वारा कौंसिल कर्मचारियों की आपसी मिलीभुक्ति से फर्जी वोटें बनाई गई है जोकि यहां पर रहते भी नहीं।

नछतर सिंह ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारियों के आगे सभी दस्तावेज सबूतों सहित सौंपे हैं। उसने आरोप लगाया कि प्रशासन की आंखों में धूल झाेंककर इसी तरह से फर्जीवाड़ा हो रहा है।

वहीं डिप्टी कमिश्नर देवेन्द्रपाल सिंह खरबंदा ने बताया कि पूरा मामला उनके ध्यानार्थ है और जल्द ही मामले का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच निष्पक्षता से करवाई जा रही है।

जानकारी देता नछतर सिंह