कंडम बसों में छात्रों का भेजें : सीमा
गुरुहरसहाय|पंजाब सेफस्कूल वाहन पॉलिसी के तहत ट्रैफिक कर्मचारियों बाल सुरक्षा अधिकारी सीमा रानी के नेतृत्व में ममदोट गुरुहरसहाय के विभिन्न इलाकों में बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल संचालकों को निर्देश दिए है कि वह सभी मापदंडो नियमों को पूरा करे और बसो में निश्चित कैपेस्टी से ज्यादा विद्यार्थी बैठाएं। उन्होंने अभिभावको से भी अपील की है कि जिन वाहनों की हालत खस्ता है उनमें बच्चों को स्कूल भेजें। गुरुहरसहाय के ट्रैफिक इंचार्ज सुखजिन्द्र शर्मा ने बताया कि खस्ताहाल स्कूली बसें खतरा बनी रहती है। इसलिए अगर कोई खस्ता गाड़ियों में बच्चों को स्कूल लेकर जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर एएसआई सुखजिन्द्र शर्मा, हवलदार जगदीप कुमार, सुखविन्द्र सिंह, बलकार सिंह भी उपस्थित थे।