पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को फसली विभिन्नता अपनाने को किया प्रेरित

किसानों को फसली विभिन्नता अपनाने को किया प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौड़ मंडी | दानामंडी में आत्मा योजना के तहत मुख्य कृषि अफसर कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रजिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में जिला स्तरीय फार्मर साइंटिस्ट इंटरेक्शन का आयोजन किया गया। समागम की अध्यक्षता ब्लॉक खेतीबाड़ी अफसर डॉ. बिकर सिंह ने की। डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. जतिंदर सिंह बराड़, डॉ. गुरजिंदर सिंह ने विभाग की योजनाओं और सब्जियों की काश्त संबंधी रही मुश्किलों के बारे में बताया गया। डेयरी विभाग के देव राज मछली पालन विभाग के डॉ. राकेश कुमार ने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान किसानों द्वारा लाए गए धान कपास की फसलों के सैंपल भी जांच किए गए। अंत में मुख्य मेहमान एसडीएम परमदीप सिंह ने किसानों को फसली विभिन्नता अपनाने पर जोर दिया।