मार्कफेड फील्ड इं्प्लाइज को नहीं मिल रहा कोई लाभ: सिंह
भास्कर संवाददाता | रामपुराफूल
मार्कफेड फील्ड इम्प्लाइज यूनियन की मीटिंग पंजाब के कन्वीनर हरपाल सिंह की अगुवाई में सीएमएस दफ्तर में हुई। मीटिंग में 2008 में मार्कफेड में मर्ज हुई 27 सभाओं के 118 कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें रजिस्ट्रार सहिकारी सभाओं चंडीगढ़ के आदेशों अनुसार मार्कफेड द्वारा बनते लाभ देने के कारण अगली रणनीति तैयार करने पर विचार किया गया। मार्कफेड के फील्ड इम्प्लाइज यूनियन के कन्वीनर हरपाल सिंह ने बताया कि 2008 में 27 मंडीकरण सभाएं अपनी अरबों रुपए की प्रॉपर्टी के साथ मार्कफेड में मर्ज हुई थी। जिसके बाद से मार्कफेड के उच्च अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों के साथ गैरों जैसा व्यवहार किया जाता है।
उन्होंने बताया कि मार्कफेड फील्ड इम्प्लाइज यूनियन द्वारा रजिस्ट्रार सहिकारी सभाएं, मार्कफेड पंजाब सरकार खिलाफ अदालत में जाने का फैसला किया। जिसके लिए यूनियन के समूह मेंबरों ने नारेबाजी कर सहमति जताई।
इस मौके पर रामपुरा के मैनेजर करमजीत सिंह, सेल्समैन हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, ब्रांच भुच्चो के सुलतान सिंह, महिंदर सिंह, ब्रांच मौड़ मंडी के हरिंदर सिंह, फरीदकोट के सुरजीत सिंह, फिरोजपुर के हुकम चंद, विशाल अरोडा, बटाला से त्रिलोक सिंह आदि थे।