पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौड़ मंडी | जम्मूकश्मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए मौड़ मंडी के संत बाबा फतह सिंह ट्रस्ट कान्वेंट स्कूल के बच्चों, अभिभावकों स्टाफ द्वारा अपने स्तर पर राहत सामग्री भेजी गई। राहत सामग्री को पंजाब के लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह शेखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राहत सामग्री में अनाज, कपड़े, दवाइयां के साथ साथ नगदी भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग किसी भी मुसीबत के लिए हर समय तैयार रहते हैं।

स्कूल के चेयरमैन डॉ. स्वर्ण प्रकाश ने बताया कि इसका श्रेय बच्चों स्टाफ को जाता है। उन्होंने दिन रात मेहनत कर राहत सामग्री को इकट्ठा किया। इस मौके पर प्रिंसिपल कम डायरेक्टर टीडी गर्ग, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान सुखचैन सिंह, हरभजन सिंह, हरविंदर सिंह, दविंदर भाटी, कंवरजीत सिंह, राजदीप सिंह, जगराज सिंह, गुरमेल सिंह, तजिंदर बंसल, गोरा, ओम प्रकाश, कृष्ण तायल, चरनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।(विजय कुमार)