बिजली मुलाजिमों ने दिया धरना
पीएसईबीइंप्लाइज फेडरेशन एटक और टेक्निकल सर्विसेज यूनियन की ओर से पंजाब स्टेट कमेटी के आह्वान पर 132 केवी ग्रिड के सामने रोष धरना देकर नारेबाजी की।
इस मौके पर साथी केवल कृष्ण, गुरचरण सिंह ने मांग की कि पावरकॉम की मैनेजमेंट ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करके पावरकॉम के अंदर नई भर्ती की जाए, खाली आसामियों को भरा जाए, वेतन स्केल में त्रुटियां दूर की जाए, ग्रेड पे में बढ़ोतरी की जाए, कांट्रेक्ट पर रखे कर्मी पक्के किए जाए, 8 घंटे की ड्यूटी समय निश्चित किया जाए, 8 घंटे से ऊपर किए काम का ओवर टाइम लागू किया जाए, फील्ड में काम करते मुलाजिमों को पेट्रोल दिया जाए, कर्मचारियों की नाजायज बदलियां बंद की जाए, 23 वर्षीय स्केल बिना शर्त सारे कर्मचारियों को दिए जाए, मृतक कर्मचारियों के वारिसों को नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगे हल हुई तो 10 अक्टूबर को पटियाला हे क्वार्टर के आगे धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जोनल कनवीनर गुरमेल नाहर, गुरनाम सिंह मल्ली, गुरमीत धालीवाल, चमकौर सिंह, सुखमंद्र बहोना, स्वर्णजीत नाह, केवल कृष्ण, बलदेव सिंह, जुगराज सिंह, अमरजीत परदेशी, दर्शन लाल शर्मा हाजिर थे। (शिवा)
बिजली ग्रिड के सामने धरना देते पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्य।