स्टूडेंट्स ने किया साइंस सिटी का दौरा
मोगा| फिरोजपुरग्रुप आफ कॉलेजिस फिरोजशाह के स्टूडेंट्स की ओर से साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक टूर लगाया गया। इस टूर की अगुवाई एचओडी विनय पोपली, जसमीत कौर, मीनू बजाज तनुज शर्मा की ओर से की गई। टूर को कालेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा महासचिव शिवम वशिष्ठ ने रवाना किया। इस अवसर पर चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि साइंस सिटी जैसे स्थानों के टूर लगाने से छात्रों को साइंस में हो रही नई गतिविधियों के बारे में पता चलता है। इस अवसर पर महासचिव शिवम वशिष्ठ ने बताया कि साइंस सिटी कपूरथला के टूर पर गए स्टूडेंट्स वहां पर थ्री-डी मूवी आफ मून देख कर अंतरिक्ष के बारे में बहुत सी जानकारियों प्राप्त की। इसके अलावा साइंस होल, लेसर मूवी भी देखी। टूर से वापस कॅालेज पहुंचने पर कालेज के प्रिंसिपल विकास चावला अन्य स्टाफ की ओर से छात्रों का स्वागत किया गया।