सांप के काटने से हुई बच्चे की मौत
गांवमोठावाली निवासी 14 वर्षीय बच्चें को घर में घूसे जहरीले सांप ने डंस लिया था। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते बच्चे को उपचार के लिए गांववासियों की सहायता से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
ग्राम पंचायत की ओर से प्रशासन से संबंधित परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार गत सप्ताह गांव मोठावाली निवासी 14 वर्षीय अर्षदीप को घर में घुसे जहरीले सांप ने डंस लिया था। अर्षदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गांववासियों की सहायता से उसे प्राइवेट अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था। गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह मृतक के पिता प्यारा सिंह ने प्रशासन संबंधित परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है। (संदीप)