पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय दशमी उत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी

विजय दशमी उत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| नवीनकला मंदिर की ओर से 3 अक्टूबर के 55वें स्थापना दिवस पर डीएम कॅालेज के खेल मैदान में विजय दशमी उत्सव (दशहरा) मनाया जाएगा। मंगलवार रात को पर्व के निमंत्रण कार्ड जारी करके बांटने का कार्य आरंभ किया गया। चेयरमैन रमेश कुक्कू ने बताया कि इस पर्व पर मुख्यातिथि आईजीपी लोकपाल पंजाब डाॅ. शरद सत्य चौहान, विधायक जोगिंदर पाल जैन समाज सेविका इंदु पुरी होंगे। दशहरा पर्व पर दोपहर 1 बजे शोभायात्रा सब्जी मंडी से शुरू होगी। इसमें भगवान राम रावण के साथ उनकी सेना शोभा यात्रा की अगुवाई करेगी। दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों को रिमोट कंट्रोल के साथ दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्व पर डा. मालती थापर, दर्शन सिंह बराड़, विजय साथी, मोहन लाल सेठी, कर्नल बाबू सिंह, डा. हरजोत कमल, तारा सिंह संधू, एडवोकेट विजय धीर, पूर्व डी.जी.पी. परमदीप सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस अवसर पर हरीश धीर, रमन मक्कड़, घुग्गी भंडारी, भारती बांसल, शरद सूद, हरीश जिंदल, रमिकांत जैन, विशाल सिंगला, प्रदीप, मोहित गोयल, राजा, गौरव, रूप नागर, तरुण सिंगला, बोनी अरोड़ा आदि सदस्य हाजिर थे। (शिवा)

विजय दशमी उत्सव का निमंत्रण कार्ड रिलीज करते हुए।