पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक तकनीकों से गेहूं की बिजाई को दें पहल: डीसी

आधुनिक तकनीकों से गेहूं की बिजाई को दें पहल: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| किसानखेतीबाड़ी विभाग की आधुनिक तकनीकें अपनाकर रोटावेटर, हैपीसीडर और जीरो टील ड्रिल विधि से गेहूं की फसल की बिजाई को पहल दें। इन विधियों से गेहूं की बिजाई पराली को आग लगाने के बिना ही की जा सकती है। यह बात डीसी परमिंदर सिंह गिल ने जिला प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स में जिला खेतीबाड़ी उत्पादन कमेटी की बैठक को संबोधित करते किया। डीसी ने कहा कि किसान धान, गेहूं की पराली को आग लगाने से गुरेज करें। जिले में 61 नए डेयरी यूनिट स्थापित किए गए हैं। 12 पशु भला कैंप लगाकर 13,524 जानवरों का इलाज किया गया। खेतीबाड़ी अधिकारी डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि क्वालिटी कंट्रोल मुहिम तहत महीने दौरान कीड़ेमार जहरों के 14 सैंपल लिए गए और एक सैंपल शिव शंकर एग्रो सर्विस सेंटर मोगा का मिस ब्राडेंड पाया गया। इस मौके पर एडीसी अरविंदरपाल सिंह संधू, डा. सुखदेव सिंह बराड़, डा. बलविंदर सिंह समेत कई अधिकारी हाजिर थे।(गुलाटी)