- Hindi News
- जिले में स्थापित की जाएगी बाल सुरक्षा कमेटियां : डीसी
जिले में स्थापित की जाएगी बाल सुरक्षा कमेटियां : डीसी
मोगा। जिले में बाल सुरक्षा कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिला, ब्लाक और गांव स्तर पर बाल सुरक्षा कमेटियां स्थापित की जाएगी। डीसी कम जिला बाल सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन परमिंदर सिंह गिल ने बताया कि सोसायटी का मुख्य लक्ष्य जिले में संगठित बाल सुरक्षा स्कीम अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर लागू किए गए विभिन्न कानूनों तहत मिले अधिकारों सुरक्षा को अमली रूप में बच्ची तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन बीबी अमरजीत कौर साहोके, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वरिंदर सिंह, रुपेंद्र कौर, परमजीतकौर, गुरप्रीत सिंह, एसके बांसल, सिमरजीत कौर, रविंदर गोयल, राजीव सिंगला, राम केवल हाजिर थे।(गुलाटी)