किसानों ने सरकार काे जमकर कोसा
कुलहिंदकिसान सभा के आह्वान पर ब्लॉक निहाल सिंह वाला के किसान 23 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे है। अध्यक्ष सूरत सिंह की अगुवाई में बुधवार को किसानों और मजदूरों की ओर से जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान डीसी परमिंदर सिंह गिल को मांग-पत्र सौंपा गया। प्रधान सूरत सिंह, किसान नेता सेवक सिंह, राम सिंह मानूके, राजेन्द्र सिंह, जगरूप सिंह, भगवंत सिंह, मास्टर बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, ज्ञान चंद, प्रगट सिंह ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों अनुसार लागत खर्चे पर 50 प्रतिशत मुनाफे से फसलों के भाव दिए जाए, बासमती चार हजार रुपये, धान 1800 रुपये, दाल चार हजार रुपये, गन्ना 400 रुपये, कपास, नरमा पांच हजार रुपये सरकार खुद खरीद करें। प्रधान सूरत सिंह ने कहा कि हर किसान, खेत मजदूर, दस्तकार को 3 हजार रुपये पेंशन दी जाए, बुढ़ापा सुरक्षित किया जाए, आवारा पशुओं, कुत्तों से मानवीय जानों को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों की ओर ध्यान दिया तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा। इस मौके पर भगवंत सिंह, कुलविंदर सिंह बुध सिंह वाला, सुखविंदर सिंह महे शरी, दर्शन सिंह मानूके, राम सिंह मानूके, सेवक सिंह, राजेन्द्र सिंह, जगरूप सिंह, प्रीतम सिंह, ज्ञान चंद, राजेन्द्र सिंह आदि हाजिर थे। (शिवा)
प्रदर्शन
डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल को मांग पत्र सौंपते कुलहिंद किसान सभा के सदस्य।