पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप के कारिंदों से नकदी छीनी

पेट्रोल पंप के कारिंदों से नकदी छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुघीपुराचौक के नजदीक थापर फीलिंग स्टेशन पर मंगलवार की आधी रात को दो कार सवारों ने सैल्समैन से पैसे छीन लिए और फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने गाड़ी में तेल भरवाया था। जब सेल्जमैन बहादर सिंह ने उनसे पैसे मांगे तो दोनों युवक जिनके पास तेजधार हथियार थे, बहादर सिंह को गालियां निकालने लगे। इसके बाद दोनों लुटेरों ने कार से बाहर निकलकर उनसे मारपीट की।

इसके अलावा लुटेरे सेल्जमैन बहादर सिंह से 5500 रुपए की नकदी और कार मे 20 लीटर डीजल भरवाकर लुधियाना की ओर फरार हो गए। भागते हुए लुटेरों ने सिक्योरिटी गार्ड पर भी कार चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लुटेरों की ओर से की गई वारदात की करतूत पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। उपचाराधीन सिक्योरिटी गार्ड तलवंडी भगेरिया निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि वह बुघीपुरा चौक के नजदीक पेट्रोल पंप में तैनात है। मंगलवार की रात करीब 1 बजे कार में आए दो लोगों ने पहले पेट्रोल पंप कर्मी बहादर और अशोक कुमार को कार की टंकी फुल करने को कहा। जब उन्होंने कार में तेल डाल पैसे मांगे तो उन युवकों ने कहा कि वह पैसे देने नहीं उनके पास जो पैसे है वह लेने आए हैं।

शोर सुनकर जब वह वहां पहुंचा तो उनमें से एक ने दूसरे को पिस्टल निकाल गोली चलाने को कहा। इसी बीच उन लोगों ने उसे कार से टक्कर मार दी। जब उसने उठने का प्रयास किया तो उन लोगों ने कार को पीछे कर उसकी टांग पर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसी बीच बहादुर और अशोक ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक को दे दी। उसे घायल अवस्था मेंं 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भूलर ने बताया कि यही लुटेरे कुछ समय पहले गांव दुसांझ के एकम पेट्रोल पंप से कार में 8 लीटर तेल भरवाकर वहां से फरार हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों लुटेरों की पहचान साहिल जोयल और सुखविंदर सिंह के रूप में की हैं। शीघ्र ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।(संदीप/गुलाटी)

फोटो 2 सिविल अस्पताल में घायल के बयान दर्ज करते पुलिस कर्मी।