पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिरोजपुर काॅलेज के छात्रों ने साइंस सिटी का भ्रमण किया

फिरोजपुर काॅलेज के छात्रों ने साइंस सिटी का भ्रमण किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुरकॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फिरोजशाह के एप्लाइड साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक टूर लगाया। विभाग मुखी विनय पोपली, हरलीन कौर, रितू मेहता और रमन गर्ग की अगुवाई वाले बच्चों के ग्रुप में साइंस सिटी से कई चीजें सीखी हैं और अपनी जानकारी में बढ़ोतरी की है।

चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि छात्रों के ज्ञान में वृद्धि के लिए कालेज की और से ऐसे शैक्षणिक टूर्स का आयोजन किया जाता है। कॉलेज के वाइस चांसलर विभौर वशिष्ठ ने बताया कि छात्रों ने साइंस सिटी के टूर के दौरान थर्ड मूवी ऑफ मून देख कर अंतरिक्ष के बारे में बहुत सा ज्ञान हासिल किया। प्रिंसिपल विकास चावला ने छात्रों को अपनी पढ़ाई एकाग्रता से करने के लिए प्रेरित किया, ताकि मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करके कालेज की परम्परा को कायम रखा जा सके। इस अवसर पर कालेज के फैकल्टी सदस्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

टूर के दौरान उपस्थित कालेज छात्र फैकल्टी।