कैंप में मरीजों का किया मुफ्त इलाज
रेलवेरोड स्थित डा. श्याम सुंदर नर्सिंग होम में मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दिल के रोगों के माहिर डा. सीमांत गर्ग और हड्डियों के माहिर डा. मोहित ने मेडिकल कैंप में 90 के करीब लोगों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की।
कैंप में फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल अमृतसर से माहिर डा. मोहित की ओर से भी मरीजों का चेकअप करके उन्हें हर महीने रूटीन चेकअप करवाने के लिए प्रेरित किया। दिल के रोगों के माहिर डा. सीमांत गर्ग ने मरीजों को बीमारियों से बचने के लिए कहा कि हमें फास्टफूड और तले हुए पदार्थों से परहेज करना चाहिए और रोजाना सुबह और शाम सैर करनी चाहिए। डा. मोहित ने कहा कि कैल्शियम की कमी से हमारे शरीर की हड्डियों में कमजोरी आती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। अस्पताल में हर महीने निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाता है। (शिवा)
रेलवे रोड पर श्याम नर्सिंग होम में मरीजों का चेकअप करते डा. मोहित।