दुकानदार एसोसिएशन ने लगाया भंडारा
मोगा| मेनबाजार समूह दुकानदार एसोसिएशन ने शनिवार को देव होटल के नजदीक कुलचे-चने का भंडारा लगाया। भंडारे की शुरूआत समाजसेवी राजू अरोड़ा ने राहगीरों को प्रसाद वितरित करके की। इससे पहले दुकानदारों ने सरबत के भले के लिए गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। इस मौके विपिन अरोड़ा, विशाल नरूला, मनी शर्मा, आदित्य अरोड़ा, मास्टर देवराज, चांद कृष्ण मल्होत्रा, तारा चंद, विकास समूह दुकानदार उपस्थित थे। (शिवा)