पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणपति पूजन के साथ आठ दिवसीय संत सम्मेलन शुरू

गणपति पूजन के साथ आठ दिवसीय संत सम्मेलन शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |ब्रह्मलीनस्वामी वेदांता नंद महाराज के आशीर्वाद से रविवार को गीता भवन में 46 वां सर्व-धर्म समभाव संत सम्मेलन और शतचंडी महायज्ञ श्रद्धापूर्वक शुरू हुआ। गीता भवन के अध्यक्ष महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश की अध्यक्षता में चलने वाले इस सम्मेलन के पहले दिन वृंदावन धाम से पधारे भागवत आचार्य डा. राम कृपाल त्रिपाठी ने कहा कि भागवत ही एक ऐसा ग्रंथ है जिसके पठन पाठ्य से सभी गृह दूर हो जाते हैं।

पंडित नंद किशोर शास्त्री की अध्यक्षता में यजमानों ने गणपति पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन करके भागवत पूजन किया। वहीं स्वामी सहज प्रकाश ने श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि रोजाना सुबह छह से नौ और शाम तीन से छह बजे तक संत महापुरुषों द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाया जाएगा। वहीं संत सम्मेलन में भोपाल से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती ने भी श्री राम कथा से श्रद्धालुओं को भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर एडवोकेट सुनील गर्ग, दर्शन सिंगला, नरेश गोयल, बाल कृष्ण गोगी, शिव टंडन, राज कुमार, ललित हांडा, मंजीत कांसल, प्रवीण गर्ग, सुबोध जिंदल, पवन अग्रवाल, भगवान दास गुप्ता उपस्थित थे। (शिवा)