पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों की माताएं सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों की माताएं सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढुड्डीकेके लाला लाजपत राय मेमोरियल कालेज ऑफ एजुकेशन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों की माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा. राजिन्द्र कौर, मलकीत कौर बराड़, मधू शर्मा दीपाली शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

प्रिंसिपल डा. त्रिप्ता शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक कुरीति बहुत ही खतरनाक है। जबकि आज नारी हर क्षेत्र में अपनी हाजिरी दर्ज करवा रही है। आज महिलाएं ऊंचे ऊंचे पदों पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला जैसी शख्सियत को कौन भूल सकता है।

सुनीता विलियम, सानिया मिर्जा जैसी महान शख्सियतों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। लेकिन अभी भी कुछ तंगदिल लोग महिलाओं को बनता मान सम्मान देने से हिचकिचाते रहते हैं। जिसके चलते भ्रूणहत्या जैसी कुरीतियों को बढ़ावा मिलता है।

डा. त्रिप्ता शर्मा ने लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर देने की बात कही, जिसके चलते लड़कियां आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने बताया कि कालेज में प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों से बेटियों की माताओं को निमंत्रित किया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है।

जैतो |भाजपा के बेटी बचाओ -देश बचाओ अभियान के अंतर्गत शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी गांव दबड़ीखाना में कन्या भ्रूण-हत्या के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सीनियर अकाली नेता सुबा सिंह बादल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा तथा उपमंडल जैतो के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाना शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष भाजपा एस. सी मोर्चा, बीजेपी नेता मोहन लाल परवाना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामरतन जिंदल शामिल हुए। सुबा सिंह बादल ने कहा कि आज बेटी बेटे में कोई अंतर नहीं सिर्फ समाज को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्चियों ने कई कार्यक्रम पेश करके दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन में नानकी कौर, हरभजन सिंह, बसंत सिंह, सीरा बाबा, मक्खन सिंह, झीला सिंह, रिंपी सिद्घू गीतकार आदि ने सहयोग किया। (चावला)

बच्चियों को सम्मानित करते हुए मुख्य और विशेष अतिथि तथा आयोजक।

बेटी बचाओ कार्यक्रम दौरान बेटियों की माताओं को सम्मानित करती डा. राजिन्द्र कौर, मलकीत कौर बराड़, मधू शर्मा दीपाली शर्मा, प्रिंसिपल डा. त्रिप्ता शर्मा