9 बोतल शराब समेत महिला काबू
कारें लूटने वाले गिरोह के लोग गिरफ्तार
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
हादसों में 6 जख्मी, एक लुधियाना रेफर
अगवा कर टांगे तोड़ने का आरोप
मोगा| जिलेमें तीन विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दंपत्ति, जीजा साला समेत छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल अवतार सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव मैहरों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे वह अपने साले दीपू पुत्र दर्शन सिंह निवासी पंडोरी जट्टा के साथ तलवंडी के पास जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक बेकाबू होकर एक महिला से जा टकराई और वह दोनों घायल हो गए। इसी तरह लोहारा चौक के पास इनोवा कार की लपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। अस्पताल में दाखिल धन्ना सिंह पुत्र बिंदर सिंह ने बताया कि सुबह वह लोहारा चौक के पास जा रहे थे तो उनको इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इसी तरह भगवान सिंह निवासी भट्टी वाला अपनी बाइक पर लोहारा चौक के पास जा रहे थे तो उनको भी इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान भगवान सिंह के पैर की अगुंलिया कट गई। उसको डाक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया। गांव डाला के पास बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल कर्मजीत कौर उसके पति सुखदेव सिंह निवासी गांव भुट्टर कलां ने बताया कि सुबह दोनों अपने बाइक पर मोगा रहे थे। जब वह डाला की पुली के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार मारुति कार चालक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों घायल हो गए।