पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक कन्या दान समागम में हिस्सा लेगा लायन क्लब विशाल

सामूहिक कन्या दान समागम में हिस्सा लेगा लायन क्लब विशाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायनक्लब विशाल की जनरल बॉडी की बैठक होटल ऑरबिट में लायन क्लब विशाल के अध्यक्ष अश्विनी सिंगला की प्रधानगी मे हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने लायन रविंदर गोयल, लायन दविंदरपाल सिंह, लायन गुरप्रीत सिंह को 26 जनवरी को मिले सम्मान पर बधाई दी। अश्विनी सिंगला ने कहा कि लायन क्लब द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को सामूहिक कन्यादान समागम के तहत गरीब लड़कियों की शादी लायंस जतिंदर खुल्लर की सहायता से गांव नूरपुर हकीमा में करवाया जा रहा है। जल्द ही मेडिकल और दांतों का चेकअप कैंप लगाया जाएगा। बैठक में लायन प्रदीप बांसल, रिपन बांसल, विनोद बांसल, प्रदीप बांसल, दीपक जिंदल, दीपक तायल, प्रेम कुमार, सुशील बांसल, प्रेम कुमार, दीपक जिंदल, विशाल जिंदल, वरिंदरपाल सिंह, दीप बांसल, पीएस तूर, प्रमोद गोयल, वरिंदर सिंगला, कुलदीप सहगल, राजीव बांसल, दर्शन गर्ग, अविनाश गुप्ता आदि मेंबर हाजिर थे। (शिवा)

लायन क्लब मोगा विशाल की जनरल बाडी की बैठक की प्रधानगी करते अध्यक्ष अश्विनी सिंगला।