- Hindi News
- जीवन में आदर्श संस्कृति की स्थापना कर समाज कल्याण करें: स्वामी
जीवन में आदर्श संस्कृति की स्थापना कर समाज कल्याण करें: स्वामी
बजरंगदल विश्व हिंदू परिषद मोगा की ओर से रविवार को पुरानी दाना मंडी में विराट धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नई दिल्ली से पहुंचे स्वामी विज्ञानानंद, स्वामी आत्मा नंद, स्वामी हरीशा नंद, स्वामी गुरदासानंद एवं स्वामी जसपाल महाराज ने दोहा, चौपाइयों भजनों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम गुरुओं, पीरों एवं पैगंबरों की धरती पर पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन धार्मिक एवं अच्छी शिक्षाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज भारतीय अपनी संस्कृति को छोड़कर पश्चिमी सभ्यता में फंस गए हैं, जिस कारण हमारे मनों में मलिनता गई है। हमें अपने जीवन में आदर्श संस्कृति की स्थापना करके समाज का कल्याण करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जो धरती गुरुओं, पीरों के नाम से जानी जाती थीं, आज उस पर नशा, नारी शोषण, कन्या भ्रूणहत्या फैली हुई है। इस मौके भाजपा के प्रांतीय सदस्य राकेश भल्ला, हितेश गुप्ता, अग्रवाल सभा के डाॅ. अजय कांसल, सिविल सेवा सोसायटी के मेनेजर प्रदीप कुमार, एडवोकेट अजय गुलाटी, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष पवन झांब, कुलवंत राजपूत, पंडित मुकेश शर्मा, हरीश जिंदल, अशोक सफरी, मंच संचालक हर्ष गोयल, राकेश सितारा, सुधीर मित्तल, डा. दीपक कोछड़, सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, प्रीतदेव सोढ़ी, राजेन्द्र बाबू, पंडित मुकेश सिंगला, सुभाष अरोड़ा, सचिन वडेरा, राजपाल ठाकुर, हितेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह बेदी, नवदीप गुप्ता, गौरव कपूर, सतवीर सिंह, पुनीत शर्मा, मनीष गर्ग आदि गणमान्य थे।
प्रवचन करते स्वामी विज्ञानानंद, आत्मानंद, स्वामी हरीशा नंद गुरदासनंद।
सम्मेलन में उपस्थित राजनीतिक, धार्मिक सामजिक जत्थेबंदियों के नुमाइंदे।