- Hindi News
- दिल्ली में ‘आप’ की जीत पर मोगा में आम आदमी का जश्न
दिल्ली में ‘आप’ की जीत पर मोगा में आम आदमी का जश्न
दिनभर टीवी पर टिकी रही नजरें: जब शहर के राजनेता नगर निगम के चुनाव के लिए जोड़ तोड़ बिठा रहे थे तो शहर का आम आदमी दिल्ली के चुनाव नतीजे पर निगाह बिठाए हुए था। दिल्ली में आप को 67 सीट मिलने और अन्य पार्टियों की हार पर लोग दिनभर टीवी सेट से चिपके रहे।
ढोल नगाड़ों के साथ भंगड़ा डाला : जबर्दश्त जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहीं जुलूस निकाला तो कहीं मिठाई बांटी। भले आप इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है मगर चुनाव से पहले ही खुशी जाहिर कर अपनी उपस्थिति दी है। फोटो: शिव कौड़ा।