पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती कार में लगी आग पति पत्नी बाल बाल बचे

चलती कार में लगी आग पति-पत्नी बाल बाल बचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारकी शाम कस्बा समालसर से गुजर रही एक कार को अचानक आग लग गई। कार सवार दंपति को लोगों ने शोर मचा तुरंत कार रुकवा बाहर निकाल इनकी जान को बचा लिया।

इसके बाद कार को आग की लपटों ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर कार में से दंपति को समय रहते निकाला जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों की ओर से तुरंत थाना समालसर पुलिस को सूचित करने समेत कोटकपूरा के फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

दमकल टीम ने पहुंच तुरंत कार में लगी आग को बुझाया। वहीं कार सवार गांव कोटसुखिया निवासी गुरटेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी प|ी के साथ अपनी मारूति कार में जिला मोगा के गांव राजेआना में रहते किसी परिजन को मिलने के बाद वापस लौट रहे थे इसी बीच जब वह कस्बा समालसर से गुजर रहे थे तो लोगों ने उनकी कार रोक कार के पीछे आग लगने संबंधी बताया। अगर उन्हें लोग बताते तो हादसे में उनकी उनकी प|ी की जान भी जा सकती थी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना समालसर के थाना प्रभारी दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में आग गाड़ी की बैटरी शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। लोगों की सहायता से जानी नुकसान होने से बच गया। (संदीप)

आग से घिरी कार को देखते लोग।