पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो युवतियों से पर्स छीन फरार

दो युवतियों से पर्स छीन फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी में कैद हुए चेन छीनने वाले झपटमार

बच्चेका प्रताप नगर स्थित स्कूल में दाखिला करवाकर घर लोट रही दो युवतियों से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पर्स झपट फरार हो गए।

पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है। कोटकपूरा के फौजी रोड वासी महिंदर पाल ने बताया कि उनकी पुत्र वधू रेखा रानी और विवाहित बेटी गीतिका उनके पौत्र का प्रताप नगर स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में दाखिला करवाकर दोपहर करीब ग्यारह बजे वापस लौट रही थी। प्रताप नगर की गली नंबर एक के पास हुंडई शोरूम वाली गली में अचानक लाल रंग के हाेंडा मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के फरीदकोट रोड की और से गली में आए गीतिका के कंधे पर लटका पर्स झपट एक नंबर गली की और फरार हो गए। गीतिका ने बताया कि उसके पर्स में सेमसंग कंपनी का महंगा मोबाइल टी एम कार्ड करीब दो हजार रुपये नकद एक चेक कागज थे। कुछ महीने पहले भी इसी गली में से दो युवकों ने अम्बाला से भोग में शामिल होने आई एक महिला से उसका पर्स छीन लिया था मोहल्ला वासियों से सीसीटीवी से मिली फुटेज पर उसे काबू कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था लेकिन अभी तक पुलिस उससे कुछ बरामद नहीं कर पाई है। महिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना सिटी में लिखित सूचना दे दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर थाना सिटी प्रभारी अमृत पाल सिंह ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (परविंदर)

सी.सी.टी.वी. कैमरे से मोटरसाइकिल सवार लुटेरों की ली गई फुटेज।