- Hindi News
- उम्मीदवारों ने ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया
उम्मीदवारों ने ट्रैफिक के प्रति जागरूक किया
मोगा| शहरमें नगर निगम के लिए वार्ड नंबर 3 से भाजपा के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह सचदेवा वार्ड नंबर 40 से प्रत्याशी कंचल बाला के पति राकेश सितारा ने चुनाव नामांकन पत्र भरने से पहले लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया है। दोनों ने शहर के आर्या स्कूल रोड पर चुनाव प्रचार में से कुछ समय निकालकर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। दोनों ने ऐलान किया कि चुनाव जीतकर हाउस की पहली ही बैठक में ट्रैफिक समस्या हल करवाने के लिए प्लान बनाने की मांग रखेंगे।