शिअद के 33 उम्मीदवार अनाउंस
शिरोमणिअकाली दल से टिकट कटने के बाद अकाली कार्यकर्ता ओर उम्मीदवार बागी होने लगे हैं। कोई कांग्रेस में चला गया है तो कोई जाने का मन बना रहा है। यही नहीं बहुत से उम्मीदवारों ने तो आजाद के तौर पर भी नामांकन भी भर दिए हैं। आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। बहुत से उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें जत्थेदार तोता सिंह ने चुनाव लड़ाने का वादा किया था और उन्हें अब टिकट नहीं मिली है। अब देखने वाली बात यह है कि इन्हें पार्टी बाहर निकालती है या नहीं।
अकाली दल के टिकट वितरण में विधायक जोगिंदरपाल जैन की चली है। जत्थेदार तोता सिंह अपने कुछ खास लोगों को चुनाव लड़वाना चाहते थे और उन्हें टिकट के लिए हां भी कर चुके थे। वार्ड नंबर 40 में तो पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने प्रवीन शर्मा की प|ी कमलेश रानी को तो उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। मगर यहां से अब राकेश सितारा की प|ी कंचन बाला को टिकट दे दी है। कमलेश रानी ने आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया है और कागज भी भर दिए हैं। वार्ड नंबर 43 जगदीप जग्गू की प|ी मनदीप कौर की भी टिकट कट गई है और जगजीत जग्गू ने अकाली दल छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसी तरह अकाली दल के मनजीत सिंह धम्मू की टिकट काटकर इसकी जगह पर भाजपा के विसकी को दी गई है। धंमू की ओर से भी आजाद तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। दुन्नेके के निवासी जरनैल सिंह को भी अकाली दल टिकट नहीं दे सका है। वे भी आजाद लड़ेंगे। कुछ और भी चेहरे हैं जो आजाद लड़ सकते हैं। भाजपा के दीपइंद्र संधू की टिकट कटी है और भाजपा ने वार्ड 39 से पुुरुषोत्तम पुरी को उतारा है और संधू भी आजाद लड़ सकते हैं। अकाली दल के ऑब्जर्वर शरणजीत सिंह का कहना है कि बागियों पर कार्रवाई होगी।
मनजीत सिंह
जरनैल सिंह
दीपइंद्र संधू
मनदीप कौर
कमलेश शर्मा
उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए शरणजीत ढिल्लों जोगिंदरपाल जैन।
लोकल बॉडीज़
इलेक्शन
वार्ड नंबर उम्मीदवार
1मनप्रीत कौर प|ी जसप्रीत
2 सुखदेव सिंह टैहनी
4 पूर्व पार्षद नसीब बावा
6 छिंदर गिल
7 नरिंदरपाल सिंह सिद्दू
8 चरणजीत सिंह झंडेआना
9 गोवर्धन पोपली
11 पूर्व पार्षद जगदीश छाबड़ा
14 राकेश बजाज
15 पूर्व पार्षद प्रेम चंद
16 कुलदीप कौर प|ी काला
17 दविंदर तिवारी
20 बिक्कर सिंह
24 ईशा प|ी बलजीत कुमार
25 गुरदेव कौर
26 परमिंदर सफरी
27 जगसीर सिंह जज्जी
29 जगतार सिंह
30 गीता रानी
32 रणजीत कौर प|ी रविंदर
33 पूर्व पार्षद हरी राम
34 अनीता प|ी बलवीर गिल
35 अक्षित जैन
38 गुरविंदरजीत सिंह बबलू
40 कंचन बाला प|ी राकेश
43 कमलेश रानी प|ी भूषण
44 बलजिंदर कौर प|ी चरणजीत
45 सुरजीत सिंह
46 दर्शन कौर प|ी महिंदर
47 पूनम प|ी राज मुखीजा
48 कुलविंदर सिंह चक्कियां
49 हरविंदर कौर प|ी अमरजीत
50 रविंदर सिंह गिल