पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने सूचना टेक्नोलॉजी के बारे में जाना

स्टूडेंट्स ने सूचना टेक्नोलॉजी के बारे में जाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|लुधियाना ग्रुपआफ कॅालेज चौंकीमान में विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स का तीन दिवसीय ट्रेनिंग सेशन मंगलवार को संपन्न हुआ। ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों ने एक्सपोर्ट प्रबंधन, सूचना टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञान को प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर लाइव प्रोजेक्ट पर कार्य भी किया। यह कार्यक्रम ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी राकेश गोयल अन्य फैकल्टी सदस्यों की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस मौके डायरेक्टर डाॅ. जेके चावला ने स्टूडेंट्स को बढ़िया कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी अमनदीप तांगड़ी ने भी स्टूडेंट्स को कोर्सों स्कॉलरशिप की जानकारी दी। इस मौके पर कालेज मैनेजमेंट के राजीव गुलाटी विक्रम ग्रोवर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।