शहीद मेजर सिंह को दी श्रद्धांजलि
शहीदमेजर मलकीत सिंह बराड़ का 67 वां शहीदी दिवस उनके पैतृक गांव आलमवाला कलां में मनाया गया। एम एस बराड़ मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने देशप्रेम के गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर ब्रिगेडियर पीएस शेरावत कमांडर फिरोजपुर रूबिंदरजीत सिंह बराड़ एसडीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि साल 1947-48 में भारत पाक जंग के दौरान 8 फरवरी 1948 में जमू कश्मीर के पुंछ इलाके में ड्यूटी के दौरान मलकीत सिंह बराड़ शहीद हो गए थे। उनकी प|ी बलबीर कौर को भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फौज के गलैटरी अवार्ड से सम्मानित किया था। इस अवसर पर शहीद की भतीजी रूबी बराड़, सरपंच वरिंदर सिंह, सूबेदार नछत्तर सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह, करनैल सिंह, केहर सिंह, सुरिंदर सिंह, सुखमंदर, सुरजीत, हरदीप, जोगिंदर सिंह हाजिर हुए। आयोजन गोल्डन एरो डिवीजन आर्मी जवानों ने किया (गुलाटी)
गांव आलमवाला कलां में शहीद दिवस के दौरान उपस्थित सदस्य।