पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स को किया गया सम्मानित

पेंशनर्स को किया गया सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबपेंशनर्ज यूनियन जिला मोगा की बैठक कामरेड सतीश लूंबा भवन में हुई। बैठक की प्रधानगी यूनियन के जिला प्रधान चमकौर सिंह डगरू ने की। बैठक के आरंभ में बिछड़े साथियों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रधान दर्शन सिंह टूटी, पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रधान बचित्र सिंह विशेष तौर पर हाजिर हुए। चमकौर सिंह डगरू ने बताया कि पंजाब सरकार अफसरशाही जमकर खुद तो भ्रष्टाचार कर रही है। परंतु मुलाजिमों पेंशनरों के बनते हक भी नहीं दे रही। जनवरी 2014 से सितंबर 2014 तक डी.ए. की किश्त का बकाया जुलाई 2014 से डी.ए. की किश्त सरकार दबाए बैठी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि यह बकाया किश्त तुरंत दी जाए, ठेकेदारी बंद करके रैगुलर भर्ती चालू की जाए, मेडिकल बिलों की पूर्ति के बकाए तुरंत दिए जाए। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलके शहकोट में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में 70 वर्ष से अधिक साथी पेंशनरों को सम्मानित किया गया। इस बैठक में प्रीतम सिंह बधनी, भूपेन्द्र सिंह सेखो, अजमेर सिंह, धन सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह, नत्थू राम, हरदयाल सिंह लंडेके, गुरबचन सिंह, बाबू सिंह, सतपाल शर्मा, भजन सिंह, मघर सिंह, दर्शन सिंह टूटी, तेजेन्द्रपाल सिंह, वीर सिंह, अमर सिंह, गुरबख्श सिंह, मलकीत सिंह, नछत्तर सिंह, बिक्कर सिंह, गुरचरण सिंह, भूपेन्द्र सिंह शामिल थे।

कामरेड सतीश लूंबा भवन में पेंशनरों को सम्मानित करते सदस्य।