- Hindi News
- सत्संग व्यक्ति के जीवन को ऊंचा उठाता है : स्वामी चिमयानंद
सत्संग व्यक्ति के जीवन को ऊंचा उठाता है : स्वामी चिमयानंद
गीताभवन में चल रहे 46वें सर्वधर्म समभाव संत सम्मेलन में जहां भारत वर्ष से आए संत महापुरुष भागवत कथा कर रहे है, वहीं मंगलवार को हरिद्वार से पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने कहा कि परमात्मा की विशेष कृपा से मनुष्य जन्म लेता है। उसकी कृपा से ही जीवन में सत्संग के प्रति रूचि पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि सत्संग व्यक्ति के जीवन को ऊंचा उठाता है। भोपाल से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि परमात्मा अपने भक्तों की समय समय पर परीक्षा लेता है। इसलिए हमें दुख ही नहीं बल्कि सुख में भी परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। इस धरती पर परमात्मा का ही ऐसा नाम है जो हमें भव सागर से पार ले जाता है। गीता भवन के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने कहा कि मनुष्य को काम क्रोध लोभ लालच छोड़कर परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। ऐसे संत सम्मेलनों में अपने साथ बच्चों को भी लाना चाहिए। ताकि उनको बचपन से ही परमात्मा के नाम की रूचि हो। जम्मू से पधारे स्वामी बुआ दता महाराज ने ऐसा कोई संत मिले जो हरि नाम से जोड़े भजन से भक्तिमय माहौल बनाया। वृंदावन से पधारे भागवत आचार्य डाॅ. राम कृपाल त्रिपाठी ने भी भक्तों को भक्ति का ज्ञान दिया। इस मौके सुनील गर्ग, सरदारी लाल कामरा, बलदेव राज लुथरा, पवन अग्रवाल, भगवान दास गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। (शिवा)
गीता भवन में भजनों सेे संतजनों ने श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।