पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महादेव मंदिर सोसायटी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर को सौंपा चन्द्रघंटा

महादेव मंदिर सोसायटी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर को सौंपा चन्द्रघंटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |जंगमहेश्वर महादेव सोसायटी की ओर से मूर्ति स्थापना समागम 17 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में लक्ष्मी नारायण धाम मंदिर कुलार नगर के चेयरमैन सोनू अरोड़ा, प्रधान पविंदर पप्पी की ओर से मंदिर को चन्द्रघंटा सौंपा गया। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान मनदीप धवन रमन बग्गा ने बताया कि मंदिर में मूर्ति स्थापना पूरे हर्षोल्लास से किया जा रहा है। गणपति पूजन सुबह साढ़े नौ बजे, संकीर्तन 10 से 12 बजे तक श्री कृष्णा गो सेवा सोसायटी मोगा द्वारा किया जाएगा। मंदिर का उद्घाटन दोपहर 12 बजे विनय बुद्धिराजा करेंगे। इस उपरांत भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। (शिवा)