पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसली विभिन्नता पर ध्यान दें किसान

फसली विभिन्नता पर ध्यान दें किसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालसर |गांव लंगेयानाकलां के अगांहवधू किसान रणजीत सिंह पटियाला फार्म हाऊस वालों की ओर से अपने खेत में नई तकनीक से न्यू हॉलैंड कम्पनी की ओर से तैयार बीज बीजने वाले प्लटी प्लांटर नेमोनिक प्लांटर से बीजी जा रही मक्की की फसल पी 1844 किस्म का डा. सुरजीत सिंह, डा. राम सिंह डा. गुरमिंदर सिंह खेतीबाड़ी विकास अफसर ब्लाक बाघापुराना ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नेमोनिक प्लांटर जो सिर्फ मोगा जिले में इन किसान के पास नया आया है। उन्होंने कहा कि किसानों को रवायती फसलें छोड़कर फसली विभिन्नता अपनानी चाहिए। जिसकी कीमत 8 लाख के करीब है, जो एक दिन में 20 एकड़ तक मक्की, सरसों, चरी, मूंगफली हर प्रकार की बिजाई का कार्य होता है। किसान रणजीत सिंह ने बताया कि यह मशीन इटली में बनती है। जिस पर 50 फीसदी सब्सिडी भी सरकार की ओर से उपलब्ध होती है। इसके साथ किसी मजदूर की जरूरत नहीं होती।

प्लटी प्लांटर नैमोटिक प्लांटर से बीजी जा रही मक्की की फसल का जायजा लेते खेतीबाड़ी विकास अफ्सर